Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs हैदराबाद

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स का पड़ाव अब अरुण जेटली स्टेडियम तक पहुँच गया है। आईपीएल के शुरुआती मैच दिल्ली ने विशाखापट्टनम में खेले थे। आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला है। हैदराबाद का प्रदर्शन धाकड़ रहा है। मैच का टॉस दिल्ली ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली में सुमित की जगह ललित और इशांत शर्मा की जगह एनरिक नॉर्टजे आए हैं।

ऋषभ पन्त की दिल्ली कैपिटल्स बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में दिल्ली ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह पराजित किया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस साल धांसू बैटिंग कर रही है। दिल्ली के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।

dc vs srh

ट्रेविस हेड की धाकड़ फॉर्म

ट्रेविस हेड ने हैदराबाद को तेज शुरुआत देने में मदद की है। वह पहली गेंद से ही अपना बल्ला चलाते हैं। विपक्षी गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने के उद्देश्य से खेलते हुए हेड तबाही मचाते हैं। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने धमाकेदार बैटिंग कर 39 गेंदों में शतक जमाया था। इस मैच में भी उन पर नजरें रहेंगी।

दिल्ली प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार

हैदराबाद प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

ऋषभ पन्त घरेलू मैदान पर उतरेंगे

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त घरेलू मैदान पर लम्बे समय के बाद खेलेंगे। पिछले साल वह कार दुर्घटना के कारण आईपीएल से बाहर थे। इस साल वह बतौर कप्तान खेल रहे हैं और घरेलू मैदान पर फैन्स को उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद रहेगी। पन्त ने इस सीजन दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्कॉड

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), सुमित कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव, लिज़ाद विलियम्स, डेविड वार्नर, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, यश ढुल, मिशेल मार्श, रिकी भुई, रसिख दार सलाम, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्कॉड

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स , राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को जानसेन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+