Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs राजस्थान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स का मैच आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है और इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है, दिल्ली का प्रदर्शन इस सीजन अब तक बेहतरीन रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। दोनों ही टीमों में पिछले मुकाबले वाली प्लेइंग इलेवन को रखने का फैसला लिया है। सैमसन ने पहले गेंदबाजी चुनने का कारण बताया कि बाद में बैटिंग आसान होगी और ओस का भी प्रमुख रोल रहने वाला है।

संजू सैमसन की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी ने पटखनी दी थी, आरसीबी के खिलाफ रॉयल्स को अपने घर जयपुर में पराजय का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ दिल्ली को भी लगातार चार मैचों में जीत के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा था।

aaj ke match ka toss kon jeeta

आज के मैच में दोनों टीमों के कुछ बल्लेबाजों के ऊपर नज़रें रहने वाली हैं, रॉयल्स से यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन से उम्मीदें रहेंगी, दिल्ली कैपिटल्स से केएल राहुल और करुण नायर पर नजरें रहेंग। पिछले मैच में करुण नायर ने धमाकेदार अंदाज में आईपीएल में वापसी करते हुए 89 रनों की पारी खेली थी।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को देखा जाए, तो कुलदीप यादव की पिटाई कर पाना आसान कार्य नहीं है। रॉयल्स के पास जोफ्रा आर्चर, तीक्ष्णा आदि गेंदबाज हैं। आर्चर 145 से ज्यादा गति के साथ गेंद को स्विंग कराते हैं, जिसे खेल पाना काफी मुश्किल काम होता है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगाम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

यशसवी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पैराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नीतीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुशार देशपांडे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+