Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta 24 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आज अंतिम मुकाबला है, इससे पहले दो मैच खेले गए और पाकिस्तान को हार मिली। पाकिस्तानी टीम के लिए अब साख बचाने का अंतिम मौका है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
पाकिस्तान को टी20 में पहली बार बांग्लादेश ने सीरीज हराते हुए इतिहास रच दिया। इससे पाक टीम की बेइज्जती भी काफी हुई है। हालांकि मुख्य खिलाड़ियों के बिना युवा टीम के साथ बांग्लादेश आई पाक टीम को पिच से भी खासी परेशानी हुई।

एकदम स्पिन पिचों पर मुकाबले आयोजित कराने से बल्लेबाजों को परेशानी हुई और रन बनाने भी मुश्किल हो गए, पाक कोच ने पिचों पर सवाल भी खड़े किये थे। बांग्लादेश में आम तौर पर इस तरह की मरी हुई विकेट ही देखने को मिलती हैं, बाहर से आने वाली सभी टीमों को वहां खेलने में परेशानी होती है।
सलमान अली आगा की कप्तानी में पाक टीम आज के इस मैच में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेगी, इस मैच में जीतने से एक क्लीन स्वीप से बचा जा सकता है। दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रचने का प्रयास करेगी, मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, अहमद दानियाल, सलमान मिर्ज़ा।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद नईम, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, शमीम हुसैन, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तास्किन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, नासुम अहमद।












Click it and Unblock the Notifications