Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: एशिया कप में आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच एक बेहद अहम मुकाबला है। अफगानिस्तान की टीम ने अपना पहला मैच जीता है, ऐसे में सुपर फॉर में जाने के लिए उनकी तरफ से पूरा जोर लगाया जाएगा। बांग्लादेश इस मैच को जीतकर सुपर फॉर की दौड़ में बने रहने का प्रयासे करेगी, लीग चरण में बांग्लादेश का अंतिम मैच है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया।
अफगानिस्तान अपने पहले मैच में हांगकांग पर शानदार जीत दर्ज करके आत्मविश्वास से भरा हुआ है, वहीं बांग्लादेश ने भले ही हांगकांग को हराया हो, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार ने उनकी स्थिति को मुश्किल बना दिया है, जिससे यह मुकाबला उनके लिए करो या मरो जैसा बन गया है।

बांग्लादेश की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज़ी अब भी सवालों के घेरे में है, खासकर ओपनर्स परवेज हुसैन इमन और तंजीद हसन तमीम पर प्रदर्शन का भारी दबाव है। हांगकांग के खिलाफ वे केवल 19 और 14 रन ही बना सके, जबकि श्रीलंका के खिलाफ दोनों खाता खोले बिना ही आउट हो गए। लिटन दास की फॉर्म अच्छा संकेत है।
अफगानिस्तान ने अब तक भले ही सिर्फ हांगकांग के खिलाफ मैच खेला है लेकिन सुपर चार की दौड़ में वे उसी प्रदर्शन को आगे लेकर जाने का प्रयास करेंगे। सेदीकुल्लाह अतल और अजमतुल्लाह उमरजई अच्छी बैटिंग कर रहे हैं, इनके ऊपर दारोमदार रहेगा। गेंदबाजी में अफगान टीम पहले से ही सॉलिड है।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
सेदीकुल्लाह अतल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, ग़ज़नफ़र, फज़लहक फारूकी।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदॉय, महेदी हसन, नुरुल हसन, जाकेर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्किन अहमद।












Click it and Unblock the Notifications