Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 June: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ही यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मैच सिर्फ मैच नहीं बल्कि साख की लड़ाई भी होती है। राजनीतिक कारणों की वजह से दोनों ही देश के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। ऐसे में आईसीसी इवेंट में ही भारत का सामना पाकिस्तान से होता रहा है।
भारत का पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कुल सात मुकाबले खेले हैं। इनमें से 6 मैच में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है। जबकि साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को हराने में सफलता हासिल की थी।

भारतीय टीम ने जीता था पिछला मैच
भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार तरीके से किया है। अपने पहले ही मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज कर भारत ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। भारत की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरने वाली है।
पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी
दूसरी तरफ पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। यूएसए ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान को अगर सुपर 8 में क्वालीफाई करना है तो भारत के खिलाफ उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर वह भारत के खिलाफ भी मुकाबला हार जाती है तो पाकिस्तान का सुपर 8 में पहुंचना काफी मुश्किल भरा काम हो जाएगा।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ और नसीम शाह।












Click it and Unblock the Notifications