Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- यूपी vs आरसीबी
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: वीमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच अब से कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यूपी वॉरियर्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया है। ऐसे में यूपी वॉरियर्स की कोशिश आखिरी मैच को यादगार तरीके से समाप्त करने पर होगी।
आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March)
दूसरी तरफ आरसीबी के पास अब दो मैच बचे हैं, जिनमें उन्हें यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। इन मैचों में बड़ी जीत से न केवल उनकी अंकतालिका में सुधार होगा, बल्कि नेट रन रेट में भी बढ़ोतरी हो सकती है। मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच 10 मार्च को मैच होने के बाद आरसीबी को मुंबई के हारने की उम्मीद रखनी होगी, ताकि मुंबई के 8 अंक ही रह जाएं और आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बनी रहे।

दूसरी टीमों के नतीजों पर रहेगी नजर
आरसीबी को अपनी जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा, जो इस सीजन के अंतिम मैचों में काफी रोमांचक हो सकता है। आरसीबी को दुआ करनी होगी कि मुंबई की टीम गुजरात के खिलाफ अपना मुकाबला हार जाए। जिससे मुंबई के 8 अंक ही रह जाएंगे। ऐसे हालात में मुंबई और आरसीबी दोनों टीमों के 8-8 अंक होंगे। इस स्थिति में बड़ी जीत दर्ज करने की वजह से आरसीबी की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, चार्ली डीन, किम गार्थ, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीथर ग्राहम, वीजे जोशीथा, सब्बिनेनी मेघना, नज़हत परवीन, जगरावी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेरेहम, डैनी व्याट-हॉज।
यूपी वारियर्स की टीम: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अंजलि सरवानी, चमारी अथापथु, उमा छेत्री, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, पूनम खेमनार, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, दिनेश वृंदा।












Click it and Unblock the Notifications