Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 March: गुजरात जायंट्स शुक्रवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कर रही है। गुजरात की टीम यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपनी शानदार जीत को आगे बढ़ाना चाहेगी। दिल्ली के खिलाफ गुजरात की कोशिश बेस्ट परफॉर्मेंस देकर जीत दर्ज करने पर होगी। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने अपनी टीम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरने वाली है।
प्लेऑफ में पहुंच चुकी है दिल्ली कैपिटल्स (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 March)
तालिका में शीर्ष पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है, जबकि गुजरात ने वॉरियर्स के खिलाफ 81 रनों की शानदार जीत के साथ खुद को नीचे से दूसरे स्थान पर पहुंचा लिया है। दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पांच में से चार मैच में जीत मिली है। पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो दिल्ली ने बेंगलुरु लेग में गुजरात को छह विकेट से हराया था।

इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2025 का मैच शुक्रवार, 7 मार्च को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2025 का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इस एक्शन को जियोहॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, मारिजाने कैप, मेग लैनिंग (कप्तान), मिन्नू मणि, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तीतास साधु, एनाबेल सदरलैंड, नंदिनी कश्यप, एन चरणी, सारा ब्राइस, निकी प्रसाद।
गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, लौरा वोलवार्ट, शबनम शकील, तनुजा कंवर, फोबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप, भारती फुलमाली, सयाली सतघरे, डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनियल गिब्सन, प्रकाशिका नाइक।












Click it and Unblock the Notifications