Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs गुजरात
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 April: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस की टीम दमदार प्रदर्शन करते हु्ए 3 में से 2 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम 4 में से केवल 1 मैच जीत पाई है। ऐसे में गुजरात के खिलाफ हैदराबाद की कोशिश वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
गुजरात टाइटंस ने किया है दमदार प्रदर्शन (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 April)
गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाफ़ पहले मैच में टीम को हार मिली थी, लेकिन उसके बाद मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर बड़ी जीत के साथ गुजरात ने वापसी कर ली। बल्लेबाज़ साई सुदर्शन अच्छी लय में दिख रहे हैं, जबकि गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने आरसीबी के खिलाफ़ 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

अभिषेक और हेड पर रहेगी नजर
अभिषेक शर्मा आईपीएल 2025 में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे हैं। आईपीएल के 67 मैचों में उन्होंने 154.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,410 रन बनाए हैं, जिसमें 134 चौके और 73 छक्के शामिल हैं। दूसरी तरफ ट्रैविस हेड आईपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ एक बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं। इस सीजन में सिर्फ़ 4 मैचों में उन्होंने 191.78 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं, जिसमें 67 का सर्वोच्च स्कोर शामिल है।
सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, सचिन बेबी, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम जम्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर और अनिकेत वर्मा।
गुजरात टाइटंस की पूरी टीम: शुभमन गिल, राशिद खान, साईं सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जे, आर साई किशोर, महिपाल लोमरोर, गुरनूर सिंह बरार, मोहम्मद अरशद खान, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अनुज रावत, मानव सिंधु, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजूरलिया।












Click it and Unblock the Notifications