Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब vs लखनऊ

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 May: पंजाब किंग्स की टीम शनिवार 4 मई को आईपीएल 2025 के मैच नंबर 54 में धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयय अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार आगाज किया था। लेकिन बाद के मुकाबले में टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली।

हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 May)

दूसरी तरफ ऋषभ पंत की लखनऊ को जीत की सख्त जरूरत है। वह इस सीजन में पहले ही पांच मैच हार चुकी है। एक और हार उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर पहुंचा सकती है। धर्मशाला की पिच पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के पास कई पावर हिटर खिलाड़ी मौजूद हैं। इस सीजन में यहां खेले गए तीन आईपीएल मैचों में, बल्लेबाजों ने 31.5 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 145+ की स्ट्राइक रेट और 9.2 प्रति ओवर की स्कोरिंग दर शामिल है।

Aaj Ke Match 1

धर्मशाला में ऐसा रहा है पंजाब का रिकॉर्ड

पिच से तेज गेंदबाजों ने नई गेंद से शुरुआती मूवमेंट और उछाल हासिल किया है, लेकिन स्पिनरों का विकेट की प्रकृति के कारण उतना प्रभाव नहीं पड़ा है। पंजाब किंग्स ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे पांच में जीत और आठ में हार का सामना करना पड़ा है।

यहां खेला गया आखिरी मैच आईपीएल 2024 का मैच नंबर 58 था जो पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया था। मैच में, आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 241 रन बनाए। जवाब में पीबीकेएस केवल 181 रन तक ही पहुंच सकी और पूरी टीम ढेर हो गई और आरसीबी ने 60 रन से मैच जीत लिया।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जानसन, जोश इंग्लिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पायल अविनाश, प्रवीण दुबे, नेहाल वढेरा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आरएस हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+