Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs मुंबई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 April: लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 सीजन के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें जीत के इरादे के साथ मुकाबले में उतरेंगी। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में ऋषभ पंत की एलएसजी को हराया था, जबकि मुंबई ने इस सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुआई में अपनी पहली जीत हासिल की थी, उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन केकेआर को हराया था।
रोहित-पंत पर होगी फैंस की नजरें
मुंबई के लिए टॉप ऑर्डर चिंता का विषय रहा है, क्योंकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस बीच एलएसजी को ऋषभ पंत की फॉर्म के अलावा कमजोर गेंदबाजी आक्रमण से भी जूझना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 मैच के बीच एक कांटेदार मुकाबला होने की उम्मीद है।

यहां देख सकते हैं लाइव
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जबकि मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। दोनों ही टीमों के फैंस इस मुकाबले का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आज कौन किस पर भारी पड़ता है?
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, बेवन जैकब्स, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications