Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 January: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 January: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें आज यानी 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। तीन मैचों की इस द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 4:30 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान ने जीता था पहला मैच (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 January)
सीरीज का पहला मैच 22 रनों से जीतकर पाकिस्तान ने अपनी लय बरकरार रखी है। मेजबान टीम के लिए यह मुकाबला अहम है क्योंकि इस सीरीज के तुरंत बाद यानी 2 फरवरी को टीम विश्व कप अभियान के लिए श्रीलंका रवाना होगी। दूसरी ओर मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। वे भारत और श्रीलंका में होने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने टीम संयोजन को सही करने की कोशिश कर रहे हैं।

गद्दाफी स्टेडियम की पिच से किसे होगा फायदा
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप के ग्रुप चरण में सह-मेजबान श्रीलंका के साथ रखा गया है। गद्दाफी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। आंकड़ों के अनुसार यहां टी-20 मैचों का औसत स्कोर 164 रन रहा है। हालांकि, मैच शाम को होने के कारण दूसरी पारी में ओस की बड़ी भूमिका रहने की संभावना है, जो टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित कर सकती है।
फ्री में देख सकते हैं लाइव मैच
मौसम की बात करें तो लाहौर में ठंड का असर है। तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश की कोई आशंका नहीं है। भारतीय दर्शकों के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि, क्रिकेट प्रेमी 'स्पोर्ट्स टीवी' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: साहिबज़ादा फ़रहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फ़हीम अशरफ़, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तारिक।
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा और महली बियर्डमैन।












Click it and Unblock the Notifications