Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 July: श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और उसकी कोशिश श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने की होगी। पहले मैच में भारत ने 43 रन से जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरे मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात विकेट से जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिय।
टी-20 के बाद वनडे सीरीज का आयोजन
27 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाली इस टी 20 सीरीज के बाद भारत श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2021 में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां उसने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी लेकिन टी 20 सीरीज उसी अंतर से हार गई थी।

बारिश बिगाड़ सकती है खेल
तीसरा टी 20 मैच 30 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, बारिश के कारण खेल में बाधा आ सकती है क्योंकि उस दिन बारिश होने की 60% संभावना है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दूसरे टी-20 मैच में भी बारिश का खलल देखने को मिला था।
पिच से किसे मिलेगी मदद
पल्लेकेले की पिच शुरू में तेज गेंदबाजों के अनुकूल होती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह बल्लेबाजों के लिए मददगार हो जाती है। यहां दूसरी पारी में रन बनाना आसान माना जाता है। इस मैदान पर खेले गए 25 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, जबकि नौ बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ और दो मैच बराबरी पर रहे।
भारत का पलड़ा भारी
भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से श्रीलंका को केवल नौ में जीत मिली है। साल 2021 के बाद यह भारत का पहला श्रीलंका दौरा है। भारत यहां टी-20 और वनडे सीरीज को जीतना चाहेगी।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।












Click it and Unblock the Notifications