Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs चेन्नई

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 May: पहले ही बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भिड़ने वाली है। इस मुकाबले के लिए टॉस कर दिया गया है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ रजत पाटीदार की आरसीबी 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और सीएसके के खिलाफ जीत उन्हें आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बना सकती है।

चेन्नई के लिए सम्मान की लड़ाई (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 May)

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी चेन्नई अपने सम्मान के लिए लड़ेगी। पांच बार की चैंपियन का अभियान निराशाजनक रहा है, उसने 10 मैचों में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। चोटिल रुतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद एमएस धोनी को बीच सीजन में कप्तानी सौंपना और खराब नीलामी रणनीति ने सीएसके के लिए इस सीजन को निराशाजनक बनाने का काम किया।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

बेहद मजबूत लग रही है आरसीबी की टीम

दूसरी तरफ आरसीबी इस सीजन काफी मजबूत टीम लग रही है। उन्होंने चिन्नास्वामी में अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीजन में कोई भी घरेलू मैच नहीं जीतने का सिलसिला भी तोड़ दिया। आरसीबी की कोशिश चेन्नई के खिलाफ भी जीत हासिल करने की होगी। आरसीबी के लिए बल्ले से विराट कोहली कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं जोश हेजलवुड ने गेंदबाजी से प्रभावित किया है। जबकि क्रुणाल पंड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विराट कोहली, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+