Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, GT vs MI: आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले हार चुकी हैं और इस मैच में वापसी करने के इरादे से उतरेंगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या एक बार फिर अहमदाबाद लौटे हैं, जहां उन्हें पिछले सीजन में भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

टॉस के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या
हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। इसका सीधा कारण यह है कि हमें नहीं पता कि पिच कैसी होगी, साथ ही ओस का भी असर होगा। पिछले साल ही हमने काली मिट्टी पर खेला था, अन्यथा हम लाल मिट्टी पर खेलते रहे हैं। पिछले साल, हमने खेल को अपने कंट्रोल में रखा था, लेकिन इसे पूरा नहीं कर पाए। तैयारी शानदार रही, खिलाड़ी उत्साहित हैं और हम एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।
गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी के उनके फैसले को लेकर फैंस की नाराजगी पिछले साल चरम पर थी, लेकिन अब वह दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद नेशनल हीरो बन चुके हैं। क्या अब उन्हें अहमदाबाद माफ कर चुका है? इसका जवाब आज रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिलेगा, जब मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगे।
MI vs GT: मुंबई इंडियंस की चुनौतियां
हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को इस सीजन की खराब शुरुआत से उबरना होगा। पहले मैच में हार के बाद अब उनकी असली परीक्षा होगी। खासतौर पर, रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन मैच के परिणाम को काफी हद तक प्रभावित करेगा। वहीं, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और खुद हार्दिक को राशिद खान और साई किशोर की स्पिन चुनौती का सामना करना होगा।
GT vs MI: गुजरात टाइटंस की ताकत
शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस इस सीजन में मजबूत दिख रही है। जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड और कगिसो रबाडा जैसे नए खिलाड़ियों ने टीम को और बैलेंस बना दिया है। हालांकि, पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ वे एक बल्लेबाज कम दिखे थे, जिससे टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर नजर आया। इस बार टीम इसी गलती को सुधारने का प्रयास करेगी।
MI vs GT: पिच और परिस्थितियां
अहमदाबाद में गर्मी बहुत ज्यादा है, लेकिन मैच के दौरान ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा। यही कारण है कि टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी।
MI vs GT: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें जीटी ने 3 और एमआई ने 2 जीते हैं। अहमदाबाद में खेले गए तीनों मुकाबलों में जीटी विजयी रही है।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले। मुजीब उर रहमान, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।












Click it and Unblock the Notifications