Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 April: भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज का दूसरे मैच में मंगलवार को खेला जाना है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पहला मैच खेला गया, जिसे भारत ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया और अब टीम की कोशिश दूसरी जीत पर होगी।

ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 April)

दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं का हाल ही में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड की महिलाओं के खिलाफ़ दो मैच हारे थे। जबकि उस सीरीज़ में पहला वनडे जीता था। इससे पहले भारत के खिलाफ़ वे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए पिछड़ गईं थी। ऐसे में एक बार फिर भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी की टीम कमजोर पड़ सकती है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

जबरदस्त फॉर्म में भारतीय टीम

भारतीय महिला टीम अपने अगले त्रिकोणीय श्रृंखला मैच में श्रीलंका महिला टीम पर नौ विकेट की शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम की मजबूत गेंदबाजी और फॉर्म में चल रहे टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के साथ भारत श्रृंखला में अपनी जीत की लय को बनाए रखना चाहेगा। भारत का पलड़ा दूसरे मुकाबले में भारी दिखाई पड़ रहा है।

पिच से किसे मिलेगी मदद

प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए अच्छी स्थिति है, जिसमें लगातार उछाल और स्ट्रोक बनाने वालों के लिए कैरी है। हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ यह धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनरों को अलग-अलग उछाल और टर्न से मदद मिलती है। हालांकि भारत ने पहला मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता था।

भारत महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरानी, ​​यास्तिका भाटिया, अमनजोत कौर, तेजल हसब्निस, शुचि उपाध्याय।

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, लारा गुडॉल, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, कराबो मेसो, मियां स्मिट, नोंडुमिसो शांगासे, सेशनी नायडू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+