Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 June: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए टॉस किया जा चुका है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण तय समय पर टॉस नहीं किया जा सका था। दोनों ही टीमों की कोशिश मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने की होगी। भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। जबकि इंग्लैंड की टीम ने यूएसए के खिलाफ दमदार जीत हासिल की थी।

इंग्लैंड को मिलेगी चुनौती

इससे पहले साल 2022 में भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच को इंग्लैंड ने आसानी के साथ 10 विकेट से अपने नाम किया था। हालांकि, इस बार इंग्लैंड के लिए भारत को हराना आसान नहीं होने वाला है। पिछले वर्ल्ड कप के दौरान जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। चोटिल होने की वजह से वह टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन इस साल बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं और लगातार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

भारत को नहीं मिली है हार

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले में जीत हासिल की थी। वही सुपर 8 में भी भारतीय टीम अब तक अजेय रही है। भारत ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका

भारत की कोशिश इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचने की होगी। अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया। ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। भारत और इंग्लैंड में से जीतने वाली टीम का सामना 29 जून को साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल में होगा।

ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। टीवी पर मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर किया जाएगा। जबकि मोबाइल यूजर्स इस मुकाबले का आनंद फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप के जरिए देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+