Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंगलैंड vs न्यूजीलैंड, टी-20 विश्व कप 2026
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 Feb: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गया है। सुपर-8 चरण से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। हालांकि, ग्रुप की दूसरी टीम के रूप में अंतिम चार में पहुंचने के लिए जद्दोजहद जारी है। इसी कड़ी में आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान को होगा फायदा (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 Feb)
इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रुक की शानदार पारी की बदौलत मिली रोमांचक जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है। वहीं, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी नॉकआउट की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दिलचस्प बात यह है कि इस मुकाबले के नतीजे पर पाकिस्तान का भविष्य भी टिका हुआ है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए आज इंग्लैंड की जीत की दरकार है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
यदि इंग्लैंड जीतता है, तो दूसरे सेमीफाइनल स्पॉट का फैसला नेट रन रेट (NRR) के आधार पर होगा, जिससे पाकिस्तान के लिए रास्ते खुल सकते हैं। कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम ऐतिहासिक रूप से धीमा माना जाता है, जहां स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां खेले गए 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन रहा है। आंकड़ों के अनुसार, 22 बार यहां 150 से कम का स्कोर बना है, जो एक और कम स्कोर वाले मुकाबले की ओर इशारा कर रहा है।
मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन 79% आर्द्रता के कारण दूसरी पारी में 'ओस' (Dew) अपनी भूमिका निभा सकती है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। भारत में फैंस इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और 'जियो हॉटस्टार' ऐप व वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications