Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 April: DC vs RCB- दिल्ली-आरसीबी में कौन जीता आज का टॉस? चेक करें टीम

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 April: अरुण जेटली स्टेडियम (कोटला) में आज शाम आईपीएल 2026 का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाली यह भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ के समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम है। एक ओर दिल्ली अपनी गेंदबाजी की खामियों को सुधारकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। वहीं बेंगलुरु अपनी संतुलित लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

264 रन बनाने के बाद भी हार गई थी दिल्ली (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 April)

दिल्ली की टीम फिलहाल एक गहरे जख्म के साथ मैदान पर उतर रही है। पिछले मैच में 264 रन बनाने के बावजूद उन्हें पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज बेंगलुरु की टीम अपनी संतुलित बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर प्लेऑफ की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में बल्लेबाजी कभी चिंता का विषय नहीं रही।

Toss 1

गेंदबाजों ने किया है निराश

केएल राहुल, नीतीश राणा और डेविड मिलर शानदार फॉर्म में हैं। टीम लगातार बड़े स्कोर बना रही है। दिल्ली की असली समस्या उसकी गेंदबाजी, खासकर 'डेथ ओवर्स' में रन लुटाना है। पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज हारना इसका प्रमाण है। कुलदीप यादव और आकिब नबी को आज अपनी लाइन-लेंथ पर काबू रखना होगा।

बेहतरीन फॉर्म में आरसीबी

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी इस बार पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही है। दिग्गज विराट कोहली और फॉर्म में लौटे देवदत्त पादिक्कल की जोड़ी विपक्षी गेंदबाजों के लिए काल बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की अनुभवी जोड़ी ने अंतिम ओवरों में रनों पर अंकुश लगाकर आरसीबी को एक संतुलित इकाई बनाया है।

आरसीबी-दिल्ली में किसका पलड़ा भारी?

आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली पर बेंगलुरु भारी है। दोनों के बीच हुए 34 मुकाबलों में से आरसीबी ने 20 जीते हैं, जबकि दिल्ली को सिर्फ 13 में सफलता मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में भी बेंगलुरु का पलड़ा भारी है; यहाँ हुए 11 मैचों में आरसीबी ने 7 बार जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली केवल 4 बार ही जीत पाई है।

कैसा रहेगा पिच और मौसम

अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड काफी तेज है। पिच पर उछाल 'ट्रू' है, जिसका मतलब है कि बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होगी। आज फिर से एक हाई-वोल्टेज और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। दिल्ली में गर्मी अपने चरम पर है (40-42°C), लेकिन शाम को तापमान गिरकर 30°C के आसपास आ जाएगा। ओस का प्रभाव आज कम रहने का अनुमान है।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+