Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs आरसीबी

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 April: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए तैयार है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच जाएगी। मौजूदा समय में दोनों ही टीमों के पास 12-12 अंक है और इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 14 अंक के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कोटला में होगी कोहली की वापसी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 April)

तीन टीमों के पास अभी 12-12 अंक है। गुजरात, दिल्ली और बेंगलुरु के पास टॉप टू में जगह बनाने का सबसे अच्छा मौका है। हालांकि, आरसीबी ने दिल्ली और गुजरात की तुलना में एक अतिरिक्त मैच खेला है। कोटला में होने वाले मैच में उनके होमबॉय विराट कोहली की भी वापसी होगी, जो इस साल की शुरुआत में दिल्ली के लिए आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद अपने बचपन के मैदान पर वापस आएंगे।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

यहां देख सकते हैं लाइव मैच

दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। फैंस आसानी से इस मुकाबले को लाइव देख सकेंगे। दिल्ली ने पिछली बार आरसीबी को जीत दिलाई थी और इस बार आरसीबी दिल्ली से बदला लेना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, माधव तिवारी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, मोहित शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+