Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 July: ट्राई-सीरीज़ 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी 26 जुलाई, शनिवार को खेला जाना है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम ट्राई सीरीज की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
इतने बजे शुरू होगा मुकाबला (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 July)
यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 4 बजे होगा। इस सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड की टीम अब तक अपराजित रही है और लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को लीग स्टेज में न्यूज़ीलैंड से दो बार हार का सामना करना पड़ा, ऐसे में वह आज बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
न्यूज़ीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने बेहतरीन फॉर्म दिखाई है और एक बार फिर टीम की जीत की उम्मीद उन्हीं से है। वहीं, गेंदबाज़ी में मैट हेनरी और इश सोढ़ी कमाल कर रहे हैं। इश सोढ़ी ने पिछले मुकाबले में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट देकर 12 रन दिए थे। इश सोढ़ी फाइनल में भी टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हो सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
साउथ अफ्रीका की ओर से रास्सी वान डर डुसेन की कप्तानी में टीम उतरेगी। बल्लेबाज़ी में रूबिन हरमन अच्छी फॉर्म में हैं, जो सीफर्ट को रन चार्ट में चुनौती दे रहे हैं। वहीं गेंदबाज़ी में लुंगी एन्गिडी और नांद्रे बर्गर जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे। यह मुकाबला भारत में किसी टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित नहीं किया जाएगा। भारतीय दर्शक इस मैच का सीधा प्रसारण FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूज़ीलैंड: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फॉल्क्स, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, जैकब डफी
साउथ अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रासी वान डर डुसेन (कप्तान), रुबिन हेरमैन, डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिन्डे, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, नांड्रे बर्गर, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी












Click it and Unblock the Notifications