Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 25 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- Gujarat Titans vs Chennai Super Kings

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने आखिरी पड़ाव पर है और आज यानि रविवार, 25 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिनकी किस्मतें बिल्कुल उलटी दिशा में जा रही हैं। एक ओर टेबल टॉप कर रही गुजरात टाइटंस है, जो प्लेऑफ में टॉप-2 में जगह पक्की करने के बेहद करीब है। दूसरी तरफ है चेन्नई सुपर किंग्स, जो पहली बार आईपीएल इतिहास में आखिरी पायदान पर खत्म करने के खतरे से जूझ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच 3:30 बजे से शुरू होगा। इस सीजन में अहमदाबाद के इस मैदान पर अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 8 बार 200+ का स्कोर बना है। यानि रन बरसने वाले हैं, और हाई-स्कोरिंग थ्रिलर की पूरी उम्मीद है।

Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

GT के पास क्वालिफायर-1 में जगह पक्की करने का मौका
गुजरात टाइटंस के लिए ये मैच काफी अहम है। लखनऊ से पिछला मैच हारने के बावजूद टेबल में उनका दबदबा कायम है और अगर आज वो चेन्नई को हरा देते हैं, तो क्वालिफायर-1 में उनकी जगह पक्की हो जाएगी, जहां फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। कप्तान शुभमन गिल, जिन्हें हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है, के लिए ये मैच उनकी लीडरशिप की अग्निपरीक्षा है। टॉप-2 में फिनिश करना उनके करियर की नई ऊंचाई साबित हो सकता है।

आखिरी पायदान पर फिनिश नहीं करना चाहेगी CSK
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालात एकदम उलट हैं। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार सबसे निचले पायदान पर है और अगर आज वो बड़ा उलटफेर नहीं कर पाती, तो इतिहास में पहली बार आखिरी पायदान पर फिनिश करेगी। प्लेऑफ की कोई उम्मीद नहीं बची है, और अब बचा है सिर्फ सम्मान। लेकिन सम्मान बचाने के लिए भी उन्हें गुजरात को या तो 107 रन से हराना होगा या अगर पहली पारी में 200 रन बनते हैं, तो 45 गेंद बाकी रहते जीत हासिल करनी होगी। ये आसान नहीं, बल्कि लगभग नामुमकिन जैसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+