Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 May: MI vs RR, मुंबई-राजस्थान मैच का टॉस कौन जीता?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 May: आईपीएल (IPL 2026) में आज यानी रविवार को दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक हाई-स्टेक मुकाबला खेला जाएगा। पांचवीं पायदान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स (RR) और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले इस मैच के मायने दोनों टीमों के लिए बिल्कुल अलग हैं। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई के लिए सम्मान की लड़ाई (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 May)

मुंबई जहां अपने घरेलू मैदान पर साख और सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी। वहीं राजस्थान के लिए यह प्लेऑफ में जगह पक्की करने का अंतिम मौका है। दिलचस्प बात यह है कि इस मैच के नतीजे पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का भविष्य भी टिका हुआ है। अगर राजस्थान आज हारी, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और केकेआर की उम्मीदें जिंदा हो जाएंगी।

Toss 1

हेड-टू-हेड में कौन सी टीम आगे?

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 15 मुकाबलों में बाजी मारी है (एक मैच बेनतीजा रहा)। हालिया रिकॉर्ड को देखें तो राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में रॉयल्स ने मुंबई को 27 रनों से मात दी थी, जबकि साल 2024 के दोनों मैचों में भी राजस्थान ने एकतरफा जीत हासिल की थी। मुंबई की आखिरी जीत साल 2025 में आई थी, जब उसने राजस्थान को 100 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने स्पष्ट किया है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और पिछले मैच में उनका इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आना सिर्फ एक रणनीतिक फैसला था। चोटिल क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा की जगह टीम में महीपाल लोमरोर और रुचित अहीर को शामिल किया गया है। दूसरी तरफ राजस्थान के कैंप से बड़ी खबर यह है कि कप्तान रियान पराग शनिवार को अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

वैभव सूर्यवंशी (RR): महज 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपने डेब्यू सीजन में ही 579 रन बनाकर सबको हैरान किया है। उनका स्ट्राइक रेट 236.32 का है।
रायन रिकलटन (MI): इस सीजन में बिखरती दिख रही मुंबई की बल्लेबाजी में वे इकलौते चमकते सितारे रहे हैं, जिन्होंने अब तक 436 रन बनाए हैं।
एएम गजनफर (MI): अफगानिस्तान के इस मिस्ट्री स्पिनर ने मिडिल ओवर्स में मुंबई के लिए 16 विकेट चटकाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), रियान पराग (सी), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+