Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 Aug: आज के मैच का टॉस कौन जीता - ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 Aug: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार, 24 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ इज्जत बचाने का मौका होगा। तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया को जीत की तलाश (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 Aug)

कप्तान मिचेल मार्श की टीम सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं ऐडन मार्करम की अगुआई वाली साउथ अफ्रीकी टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी। पहले दो मैचों में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया। दूसरे वनडे में लुंगी एनगिडी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और अपनी टीम को 84 रन से जीत दिलाई।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

दक्षिण अफ्रीका का दमदार प्रदर्शन

गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग में भी साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। मैथ्यू ब्रेट्जके ने दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए हालात बिल्कुल उलट रहे। दोनों मैचों में कंगारू टीम 200 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है, और गेंदबाज भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

रविवार, 24 अगस्त सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार) मैच शुरू किया जाएगा। ग्रेट बैरियर रीफ एरिना मैके के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले का इंतजार फैंस भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होना है। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट किया जाएगा। फैंस यहां से मुकाबले को आसानी से देख सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, एडम ज़ैम्पा।

साउथ अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, ऐडन मार्करम, लुंगी एनगिडी, कागिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज और अन्य खिलाड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+