Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- जिम्बाब्वे vs आयरलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Feb: जिम्बाब्वे और आयरलैंड दोनों ही टीमों के बीच टी-20 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। हाल ही में आयरलैंड ने टेस्ट सीरीज में जिम्बाब्वे को हराया, वहीं जिम्बाब्वे ने वनडे सीरीज में अपनी ताकत दिखाई। अब टी20 मैच में यह दोनों टीमें एक बार फिर से दमखम दिखाने को बेताब है। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है।
इतने बजे शुरू होगा मैच (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Feb)
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा। टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा के हाथों में होगी। जबकि पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड की कप्तानी करेंगे। दोनों ही कप्तान अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। जिम्बाब्वे और आयरलैंड दोनों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

पिच से किसे मिलेगी मदद
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर हाल ही में ऐसे मुकाबले खेले गए हैं, जहां गेंदबाजों ने शुरूआत में दबदबा दिखाया है। तेज गेंदबाजों के लिए नई गेंद से परिस्थितियां काफी अनुकूल रही हैं, जो उन्हें बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने में मदद कर रही हैं। हालांकि, जैसे-जैसे पिच धीमी होती जाती है, स्पिन गेंदबाजों के लिए भी यह विकेट फायदेमंद साबित हो रहा है क्योंकि गेंद अधिक घूम रही है।
वहीं इस पिच पर अगर बल्लेबाज पहले सेट हो जाते हैं, तो वे बड़ी पारी खेल सकते हैं, लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करने का विकल्प पसंद आ सकता है, ताकि वे विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोक सके और फिर बाद में आसानी से रन चेज़ कर सकें।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यूके), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (सी), वेस्ले मधेवेरे, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, ग्राहम ह्यूम।












Click it and Unblock the Notifications