Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Aug: आज के मैच का टॉस कौन जीता - ऑस्ट्रलिया vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Aug: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच क्वींसलैंड के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, साउथ मैकाय में आयोजित होगा। पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेज़बान टीम को हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पहले मैच में अफ्रीका को मिली थी जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Aug)
ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। अगर वह यह मैच हारते हैं तो सीरीज़ साउथ अफ्रीका के नाम हो जाएगी। पहले मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने शानदार बल्लेबाज़ी की। युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स ने दमदार पारियां खेलीं, जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी अहम योगदान दिया। गेंदबाज़ी में कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाज़ी कर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों को दबाव में रखा।

ऑस्ट्रेलिया करना चाहेगी वापसी
दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका बिना अपने स्टार ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन के उतरेगी, जो चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह टीम संयोजन में बदलाव होना तय है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वापसी करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगा। कप्तान मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड और कैमरून ग्रीन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। गेंदबाज़ी में जोश हेज़लवुड और एडम ज़म्पा को अपनी भूमिका निभानी होगी।
कब और कहां देखें लाइव?
शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे मैच की शुरुआत होगी। ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, साउथ मैकाय में होने वाले इस मुकाबले का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं फैंस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए अपना दमखम दिखाने को बेताब है।
संभावित टीमें
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स केरी, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड












Click it and Unblock the Notifications