Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 April: लखनऊ-राजस्थान में कड़ी टक्कर, किसने जीता आज टॉस
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है, जो अंक तालिका में अलग-अलग स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से इकाना स्टेडियम में है। दोनों टीमों का प्रदर्शन देखा जाए, तो रॉयल्स बेहतर रही है लेकिन पिछले मैचों में हार का सामना किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। रॉयल्स में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, दो मैचों में जीत मिली है। दोनों ही टीमों की स्ट्रेंथ और कमजोरी देखी जाए, तो समानता नजर आती है। रॉयल्स का पलड़ा ओपनिंग में भारी पड़ता है। अगर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चल जाता है, तो मैच खत्म समझ सकते हैं।

दूसरी तरह लखनऊ की टीम ओपनिंग में काफी हद तक मिचेल मार्श के ऊपर निर्भर करती है, जिनका बल्ला अब तक उस हिसाब से चल नहीं पाया है। आयुष बडोनी भी ओपन करते हैं। वह भी प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हुए हैं। उनके अलावा ऋषभ पंत ताबड़तोड़ खेलते हुए बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे हैं।
हालांकि घरेलू फैन्स का लाभ लखनऊ सुपर जायंट्स को मिलना है लेकिन राजस्थान रॉयल्स को कम कतई नहीं मान सकते हैं। लखनऊ की गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद शमी और आवेश खान के कन्धों पर है। दूसरी तरफ रॉयल्स के लिए यही काम जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई करने वाले हैं। फैंस एक कड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेइंग XI
मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्विजय सिंह राठी, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications