Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs पंजाब
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 April: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। बारिश के कारण 14 ओवर का मैच निर्धारित किया गया है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अंक तालिका में बेंगलुरु तीसरे और पंजाब चौथे स्थान पर हैं। दोनों ने अब तक 6-6 मुकाबले खेले हैं और 4-4 में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर खुद को बेहतर स्थिति में रखने की होगी।
श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार में कौन बेहतर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 18 April)
श्रेयस अय्यर का आईपीएल में कप्तानी का अनुभव और बल्लेबाजी में शानदार रिकार्ड है। वहीं रजत पाटीदार के लिए यह पहला मौका है जब वह आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपनी टीम को अच्छी तरह से संभाला है। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ इन दोनों का अच्छा प्रदर्शन टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि स्पिनरों के खिलाफ दोनों ही कमाल की बल्लेबाजी करते हैं।

केकेआर के खिलाफ पंजाब को मिली थी जीत
पंजाब के लिए कोलकाता के खिलाफ जीत एक बड़ी बात है, और अब उन्हें आरसीबी से सतर्क रहना होगा। आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने ही अब तक शानदार खेल दिखाया है। वहीं पंजाब की शुरुआत जबरदस्त रही थी। लेकिन इसके बाद टीम की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर से आरसीबी के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी।
पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, पायल अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस।












Click it and Unblock the Notifications