Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 Sep: आज के मैच का टॉस कौन जीता- यूएई vs ओमान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 Sep: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का सातवां मुकाबला सोमवार 15 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मेज़बान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अभी तक ग्रुप-ए में अपने शुरुआती मैच हार चुकी हैं और अंकतालिका के निचले पायदान पर हैं।
करो या मरो का मुकाबला (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 Sep)
ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए करो या मरो जैसा है। जीत के बिना सुपर-4 में जगह बनाने का सपना अधूरा रह जाएगा। यूएई ने अपने पहले मैच में भारत का सामना किया था। टीम की बल्लेबाज़ी पूरी तरह धराशायी हो गई और पूरी टीम सिर्फ 57 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इसे अपनी सबसे बड़ी टी20 जीत में बदल दिया। वहीं, ओमान की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाज़ी क्रम लड़खड़ा गया और टीम बड़े अंतर से मुकाबला हार गई। इन हारों ने दोनों टीमों का आत्मविश्वास हिला दिया है।

हर हाल में जीतना होगा मैच
अब यूएई और ओमान दोनों को यह मैच हर हाल में जीतना होगा ताकि अंकतालिका में अपनी स्थिति सुधार सकें और सुपर-4 की उम्मीद बरकरार रख सकें। हालांकि, भारत और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों के साथ एक ही ग्रुप में होने से उनकी राह बेहद कठिन है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
यूएई की बल्लेबाज़ी का दारोमदार कप्तान मुहम्मद वसीम और आसिफ खान जैसे खिलाड़ियों पर होगा। वहीं, गेंदबाज़ी में जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवदुल्लाह अहम भूमिका निभा सकते हैं। ओमान की तरफ से कप्तान जतिंदर सिंह, मोहम्मद नदईम और आमिर कलीम पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। गेंदबाज़ी विभाग में सुफ़यान मेहमूद और शकील अहमद का प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है।
संयुक्त अरब अमीरात टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पराशर, सिमरनजीत सिंह, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद फारूक, आर्यांश शर्मा, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, मुहम्मद जवादुल्लाह, सगीर खान।
ओमान टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद इमरान, आर्यन बिष्ट, नदीम खान, सुफियान यूसुफ।












Click it and Unblock the Notifications