Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 February: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: टी20 विश्व कप में आज कोलंबो के ऐतिहासिक आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान है। दोनों ही टीमों की तरफ से इस मुकाबले को जीतने का पूरा प्रयास किया जाएगा। भारतीय टीम ने अपने पिछले दो मैचों में यूएस और नामीबिया को हराया है, पाक ने भी अपने दो मैचों में जीत दर्ज की है। पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा की वापसी हो गई है। वह पिछले मैच में पेट में इन्फेक्शन की वजह से नहीं खेल पाए थे। अब वह पाक गेंदबाजों का धुआं निकालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी फॉर्म भी काफी अच्छी है।

फॉर्म में हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
अभिषेक के अलावा टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ओपनर ईशान किशन भी धांसू फॉर्म में हैं। अगर इन तीनों का बल्ला चल जाता है, तो पाक गेंदबाजों की खैर नहीं होगी। गेंदबाजी में बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती आदि को अपना काम करना है।
बाबर का कितना चलेगा बल्ला (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)
उधर पाक टीम में भी साहिबजादा फरहान की बैटिंग के ऊपर नजर रहने वाली है। सबसे खास नाम तो बाबर आज़म का है। वह आज कितना तेज खेल पाएंगे, यह देखने वाली बात होगी। गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और रूककर गेंद डालने वाले स्पिनर उस्मान तारिक अहम हैं। यह देखना होगा कि उस्मान का सामना टीम इंडिया किस तरह कर पाती है।
IND vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पाकिस्तान: साइम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications