Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Nov: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारिश के कारण 7-7 ओवर का मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश सीरीज के पहले मुकाबले को जीतने की होगी। वनडे सरीरीज में पाकिस्तान की टीम ने अपना दमखम दिखाया था।
जानिए किसका पलड़ा भारी
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले हमेशा दिलचस्प रहते हैं। अब तक के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के आधार पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। 25 मुकाबलों में से 13 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 11 बार सफलता मिली है। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2022 में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया को हराना नहीं होगा आसान
हालांकि पाकिस्तान की टीम भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी। दोनों टीमों की ताकत अलग-अलग क्षेत्रों में है, और पाकिस्तान के लिए यह जरूरी होगा कि वे ऑस्ट्रेलिया की मजबूत बल्लेबाजी और अनुभव को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी पूरी ताकत से खेलें। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराना निश्चित ही पाकिस्तान के लिए एक बड़ा चुनौतीपूर्ण काम होगा, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी संभव है।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), उस्मान खान, बाबर आजम, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, मुहम्मद इरफान खान, जहांदाद खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, हारिस रऊफ।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: टिम डेविड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, जोश इंगलिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications