Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता - दिल्ली vs लखनऊ

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 May: मंगलवार यानी 14 मई को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इन दोनों ही टीमों में से हार झेलने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से लघभग बाहर हो जाएगी। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी

दूसरी तरफ लंबे समय बाद मैदान पर वापसी करने वाले ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले कुछ मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी और अपनी शुरुआती 6 मुकाबले में से चार मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने वापसी की। पिछले कुछ मुकाबले में दिल्ली के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले मैच में दिल्ली की टीम को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

लखनऊ का पलड़ा भारी

दिल्ली और लखनऊ के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों ही टीम आईपीएल में अब तक चार बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी है। लखनऊ सुपरजायंट्स का पलड़ा दिल्ली कैपिटल्स पर भारी दिखाई पड़ता है। दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ के खिलाफ अब तक सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत हासिल की है। जबकि लखनऊ की टीम ने तीन दफा दिल्ली को हराया है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस सीजन कुछ हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। ऐसे में यहां पर एक बार फिर फैंस को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। स्टेडियम छोटा है, इसलिए यहां चौके और छक्के लगाना आसान है। दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन यह आखिरी मुकाबला है। दिल्ली की टीम ऐसे में जीत के साथ सीजन को खत्म करना चाहेगी।

DC vs LSG की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नईब, रसिख डार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+