Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 July: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज पांचवां टी-20 मैच खेला जाएगा। भारत सीरीज में 3-1 से आगे है। उसने पहले ही सीरीज जीत ली है। जिम्बाब्वे ने पहला मैच 13 रन से जीता था। लेकिन भारत ने वापसी करते हुए अगले तीन मैचों में दमदार जीत हासिल की। भारत ने दूसरा मुकाबला 100 रन, तीसरा मैच 23 रन और चौथा मैच 10 विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांचवां और आखिरी मैच 14 जून को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हरारे में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है, तापमान 26 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon 1

पिच से किसे मिलेगी मदद

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल है। यहां खेले गए 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 26 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। टॉस जीतना फायदेमंद साबित हुआ है, ऐसा करने वाली टीमों के लिए जीतने की संभावना 54.55% है।

हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

टीम इंडिया आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक और जीत के साथ सीरीज को शानदार तरीके से खत्म करना चाहेगी। प्रशंसक एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने का लक्ष्य रखेंगी। भारत के खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+