Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Dec: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Dec: रविवार यानी 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 एशिया कप 2025 में भिड़ने को तैयार है। भारत-पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप का यह महामुकाबला दुबई के आईसीसी अकाडमी में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे होगी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
यूएई के खिलाफ भारत को मिली थी जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 14 Dec)
टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती मैच जीतकर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 234 रनों के विशाल अंतर से हराया। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर 171 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 433/6 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। अब भारत इसी फॉर्म को पाकिस्तान के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी।

कांटे की टक्कर की उम्मीद
पाकिस्तान भी पीछे नहीं है। उन्होंने मलेशिया को करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने नाबाद 177 रन बनाकर अपनी टीम को 345/3 तक पहुंचाया। इसके बाद अली रजा और मोहम्मद सैयाम ने मिलकर 6 विकेट लेकर मलेशिया को महज़ 48 रन पर समेट दिया। दोनों टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहतरीन दिख रही है, ऐसे में यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने की पूरी उम्मीद है।
ऐसे देख सकते हैं लाइव
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के अलग-अलग चैनल (Sony Ten 1, Ten 2, Ten 3, Ten 4 - HD और SD) पर मैच को लाइव देख सकते हैं। Sony Ten 3 पर हिंदी कमेंट्री और Sony Ten 4 पर तमिल/तेलुगु कमेंट्री उपलब्ध होगी। वहीं पाकिस्तान में टेन स्पोर्ट्स चैनल पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। यूएई के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जो कमाल किया था वो अब भारत पाकिस्तान के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेट कीपर), हुजैफा अहसन, नकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।
इंडिया U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल।












Click it and Unblock the Notifications