Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 April: हैदराबाद vs राजस्थान में तूफानी प्लेयर्स की फ़ौज, कौन जीतेगा मैच
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक काफी प्रभावित करने वाला प्रदर्शन किया है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रॉयल्स और हैदराबाद दोनों टीमों में कुल 4 बदलाव हुए हैं।
इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में अगर उनका बल्ला चला तो हैदराबाद के गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। वहीं हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी आक्रामक अंदाज में रन बनाकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स अब तक खेले गए अपने चारों मैच जीतकर शानदार लय में है, जबकि हैदराबाद की टीम चार में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीत पाई है, जिससे इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
हैदराबाद के मैदान पर रनों की बारिश देखने को मिलती है, हैदराबाद के पास घरेलू मैदान का एडवांटेज मिलना है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल की जोड़ी के ऊपर काफी कुछ टिका हुआ है। अगर दोनों 6 ओवर तक रहेंगे, तो तबाही आनी तय है।
रवि बिश्नोई ने गेंदबाजी में अब तक अच्छा काम किया है, राजस्थान रॉयल्स ने बिश्नोई को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाते हुए विपक्षी टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम किया है। उनकी धीमी गति से आने वाली गूगली को संभाल पाना आसान नहीं होता है।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, एशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे।












Click it and Unblock the Notifications