Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RR vs RCB
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 April: IPL 2025 के 28वें मुकाबले में आज, 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होना है और टॉस का समय 3:00 बजे निर्धारित है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 29 मुकाबले हुए हैं, जिनमें आरसीबी ने 15 और आरआर ने 14 मुकाबले जीते हैं। यानी दोनों टीम के कांटे की टक्कर रही है।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
राजस्थान रॉयल्स की फॉर्म और चुनौतियां
आरआर का प्रदर्शन इस सीजन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहा है। दो लगातार जीत के बाद पिछला मैच बुरी तरह हारे। पिछले दो सीजन में भी उनका ग्राफ गिरता-पड़ता रहा है। एक बार फिर उनका मिडल ओवर स्ट्रगल कर रहा है, जहां उन्होंने अब तक सबसे ज़्यादा 18 विकेट खोए हैं (ओवर 7-15 तक)। वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। अगर वो नहीं खेलते तो RR की स्पिन अटैक पर असर पड़ेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ताकत और रणनीति
आरसीबी (RCB) के लिए अच्छी बात ये है कि उन्होंने अपने सभी अवे (बाहरी) मैच अच्छे खेले हैं- कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में जीत दर्ज की। जयपुर भी उनके लिए ऐसा ही मौका हो सकता है, क्योंकि बेंगलुरु के होम ग्राउंड पर लगातार हार ने मनोबल गिराया है।
बॉलिंग में उनकी शुरुआत अच्छी रही है- पावरप्ले में 10 विकेट लेकर वो इस फेज़ में लीग की टॉप टीमों में हैं। सुयश शर्मा (Suyash Sharma) ने मिड ओवर्स में ब्रेक लगाया है और RR के कमजोर मिडल ऑर्डर को देखते हुए उनकी भूमिका अहम रहेगी।
खास रिकॉर्ड
संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) ने विराट कोहली Virat Kohli को 7 बार आउट किया है और उनके खिलाफ उनका बॉलिंग एवरेज सिर्फ 14.86 है। साल 2023 में RCB ने RR को जयपुर में 112 रन से हराया था, जब राजस्थान सिर्फ 59 रन पर सिमट गई थी। यह IPL इतिहास का तीसरा सबसे छोटा स्कोर था।
रणनीतिक टकराव (Key Matchups)
RCB की मिडल ऑर्डर vs RR के कलाई के स्पिनर (Wristspinners): RCB की मिडल ऑर्डर इस सीजन सबसे ज़्यादा सिक्स मारने वालों में शामिल है, लेकिन दिल्ली के खिलाफ स्पिन के सामने उनका बुरा हाल हुआ था।
जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) vs RCB बैटिंग: आरसीबी की बैटिंग को स्पीड पसंद है, लेकिन आर्चर का साथ देने वाला कोई और बॉलर अब तक सामने नहीं आया। यही वजह है कि जोफ्रा अकेले दम पर पूरे RCB बैटिंग लाइन-अप को रोके नहीं पा रहे।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा। मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications