Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आयरलैंड vs पाकिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 May: पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाना है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम के प्रदर्शन से फैंस खासा निराश हैं।

पहले मैच में मिली थी हार

डबलिन में खेले गए पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। आयरलैंड ने 183 रन के लक्ष्य को एक गेंद के शेष रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान बाबर आजम ने बनाए। बाबार आजम के अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके।

pak vs ire 1

एंड्रयू बलबिरनी बने जीत के हीरो

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत भी खराब रही। पॉल स्टर्लिंग 8 और फिर लोर्कन टकर 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद एंड्रयू बलबिरनी और हैरी टेकर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। एंड्रयू बलबिरनी ने टीम के लिए मैच विनिंग 77 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत आयरलैंड इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही।

पाकिस्तान को बड़ा नुकसान

आयरलैंड के खिलाफ मिली इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसक गई है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड से मिली इस हार से पाकिस्तान के दिग्गज भी निराश नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने टीम की कमियों को लेकर कई तरह के सवाल उठाए। रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का इंटेंट अगर इस तरीके से रहा तो वह फिर वर्ल्ड कप कैसे जीतेंगे?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयरलैंड : पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, ​​बेंजामिन व्हाइट।

पाकिस्तान : मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+