Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs यूएसए

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 June: भारत और यूएसए के बीच होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें टीम को शानदार जीत मिली थी। वहीं अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को पटखनी दी थी।

भारत को मिली थी जीत

पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने छह रनों से जीत हासिल की। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा था। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 113 रन ही बना सकी और भारत ने इस मुकाबले को 6 रनों से अपने नाम कर लिया।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

पिच पर रन बनाना नहीं है आसान

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी वजह से गेंदबाजों को पिच से खासी मदद मिल रही है। अमेरिका पहली बार आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है। लेकिन न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में इन पिचों पर बड़ी-बड़ी टीमों के लिए भी रन बनाना काफी मुश्किल भरा काम दिखाई पड़ रहा है। भारत और यूएसए दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

संयुक्त राज्य अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोनेस (उप-कप्तान), एंड्रीस गोस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, निसार्ग पटेल, नितीश कुमार, नोसतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवालकर, शेडली वैन शेलक्विक, स्टीवन टेलर, शायान जाहांगीर। रिजर्व: गजानंद सिंह, जुआनोए ड्रेसाडाले, यासिर मोहम्मद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+