Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 Dec: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 Dec: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला लिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है और सीरीज में अपनी बढ़त को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उतरने को तैयार है। यह स्टेडियम आज अपना पहला पुरुष अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच होस्ट करेगा, ऐसे में यहां रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।
भारत ने दर्ज की थी पहली जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 Dec)
पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 74 रन पर ढेर हो गई थी। इसलिए आज सभी की निगाहें उन पर होंगी कि वे इतनी करारी हार के बाद कितनी जल्दी वापसी करते हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन को बरकरार रखने के मूड में होगी। जिसमें हार्दिक पंड्या की ऑलराउंडर परफॉर्मेंस ने अहम भूमिका निभाई थी। पंड्या से एक बार फिर टीम को मैच विनिंग प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

शुभमन गिल से होगी रनों की उम्मीद
पहले मैच में फ्लॉप रहे टॉप ऑर्डर में से शुभमन गिल पर खास दबाव होगा। टेस्ट फॉर्मेट में नियमित रूप से रन बनाने वाले गिल को अभी भी टी-20 फॉर्मेट में अपनी लय हासिल करनी है। विश्व कप से पहले निरंतरता बनाने के लिए उन्हें आज एक बड़ी और ठोस पारी खेलने की उम्मीद होगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी खेलकर टीम को और स्थिरता प्रदान करना चाहेंगे।
भारतीय गेंदबाजों को फिर करना होगा कमाल
भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह की शुरुआती साझेदारी पहले मैच में बेहद असरदार साबित हुई थी और इसमें बदलाव की संभावना कम है।मुल्लांपुर की पिच बल्ले और गेंद के बीच एक निष्पक्ष मुकाबला पेश करने के लिए तैयार है। तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में कुछ हरकत मिल सकती है। पिच सेटल होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट खेल सकते हैं, क्योंकि आउटफील्ड भी तेज़ है। स्पिनर भी मध्य ओवरों में गेम में आ सकते हैं।
इस मैदान पर कैसा है रिकॉर्ड
इस मैदान के टी-20 इतिहास को देखें तो, यहां अब तक खेले गए 23 मैचों में से 15 बार लक्ष्य निर्धारित करने वाली टीम जीती है। जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 8 बार जीत मिली है। यह आंकड़ा बताता है कि कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकते हैं, खासकर जब स्कोर 170 के पार चला जाता है। यहां का सबसे सफल चेज़ लगभग 170 रनों का रहा है, जबकि न्यूनतम सफलतापूर्वक बचाया गया स्कोर 110 के आसपास रहा है।
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI): रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, ओटनियल बार्टमैन












Click it and Unblock the Notifications