Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs आरसीबी

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 March: वीमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच अब से कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है। एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलुरु में पिछले मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को पटखनी दी थी। दिल्ली की कोशिश आरसीबी के खिलाफ भी जीत के लय को बरकरार रखने की होगी। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दमदार रहा है दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 March)

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है, उन्होंने मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्ज, और गुजरात जायंट्स जैसी टीमों को हराया है। दिल्ली ने 6 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पोजीशन हासिल की। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की टीम आरसीबी के खिलाफ पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को जीत की तलाश

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने शानदार शुरुआत की थी, स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने जीत से आगाज किया। टीम ने पहले दो मैच जीतने के बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना किया है। इन हालातों में बैंगलुरु को अपनी टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर पुनर्विचार करना होगा। आरसीबी की कोशिश दिल्ली के खिलाफ वापस जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

जानिए किसका पलड़ा भारी

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले हुए हैं। इस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 2 जीत मिली हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ बढ़त बनाई हुई है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच मुकाबले बहुत ही कांटे की टक्कर वाले रहे हैं, और फैंस को आज भी एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की प्लेइंग इलेवन- स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, एकता बिष्ट।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (डब्ल्यू), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, नल्लापुरेड्डी चरानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+