Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 1 june: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब vs मुंबई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 1 june: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर 2 का मुकाबला अब से कुछ देर में खेला जाएगा। पंजाब के पास फाइनल में जगह बनाने का दूसरा मौका होगा। इससे पहले क्वालीफायर-1 मुकाबले में पंजाब को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अब टीम को वापसी करनी होगी। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पंजाब और मुंबई में होगी भिड़ंत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 1 june)
दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार है। इस मैदान पर ही आईपीएल का फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है। शुक्रवार को मुल्लांपुर के नए पीसीए स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को हराने के बाद मुंबई इस मैच में आत्मविश्वास से भरी हुई है। दूसरी ओर पंजाब की टीम को गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर 1 में मिली करारी हार के बाद खुद को संभालने के लिए दो दिन का समय मिला है।

इन खिलाड़ियों को दिखाना होगा दम
मुंबई के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एलिमिनेटर मैच में 81 रन बनाए। इस सीजन 14 मैचों में 410 रन और चार अर्धशतक उनके नाम हैं। अगर रोहित का बल्ला चलता रहा, तो वे अकेले अपनी टीम के लिए मैच जीत सकते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव इस सीजन मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 15 मैचों में 67.30 की औसत से 673 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं, 15 मैचों में 516 रन, औसत 46.91 और 5 अर्धशतक उनके दमदार प्रदर्शन को दिखाता है।
पंजाब किंग्स टीम: जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, मुशीर नौशाद खान, विजयकुमार विशक, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश।
मुंबई इंडियंस टीम: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, चरित असलांका। मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स, सत्यनारायण राजू।












Click it and Unblock the Notifications