Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला एक 'वर्चुअल क्वार्टरफाइनल' बन गया है। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुका है और आज जो भी टीम जीतेगी, वह सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनेगी।
सेमीफाइनल में जाने के लिए चाहिए जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga)
दक्षिण अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत ने भारत के लिए रास्ता साफ कर दिया था। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। अब समीकरण सीधा है भारत को केवल यह मैच जीतना है। यदि वेस्टइंडीज जीतता है तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। दबाव के क्षणों में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है, इस पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
आज का मैच उसी पिच (नंबर 5 या 6) पर खेला जाएगा, जहां इस महीने की शुरुआत में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ 207 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। यह सतह रनों से भरपूर है। यहां खेले गए 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 9 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 161 है, लेकिन हालिया ट्रेंड्स को देखते हुए यहां 180-190 का स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा सकता।
इतने बजे होगा टॉस
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम को 7 बजे शुरू किया जाएगा। जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम को साढ़े छह बजे होना है। हालांकि यह बल्लेबाजों की मददगार पिच है, लेकिन इसी सतह पर स्कॉटलैंड के ऑफ-स्पिनर माइकल लीस्क ने 4/17 का शानदार स्पेल फेंका था। यानी, जो स्पिनर सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करेगा, उसे सफलता मिल सकती है।
इस मैंच में भारत अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगा, जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी मुख्य हथियार होगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ब्रैंडन किंग और शाई होप की आक्रामक बल्लेबाजी पर निर्भर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications