Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 18 Feb: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs नीदरलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है और भारतीय टीम अपने अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, ऐसे में आज का मैच टीम मैनेजमेंट के लिए कुछ नए प्रयोग करने का एक बेहतरीन मौका है।
भारतीय टीम लगातार अपने चौथा मुकाबला जीतने का इरादा लेकर मैदान पर उतरने वाली है। सूर्यकुमार यादव की टीम धांसू फॉर्म में है और नीदरलैंड के लिए काम आसान बिल्कुल नहीं होने वाला है। हालांकि नीदरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच अंतिम ओवर एक खींच दिया था, आज भी कुछ खिलाड़ी टक्कर दे सकते हैं।

टॉस का समय (Aaj Ke Match Ka Toss)
भारत और नीदरलैंड के बीच आज का मुकाबला भारतीय समयानुसार (IST) शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इस हिसाब से मैच का टॉस शाम 6:30 बजे उछाला जाएगा। अहमदाबाद में टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या फैसला करेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
बाद मे बैटिंग करना होगा सही (Aaj Ke Match Ka Toss)
टॉस जीतने वाले कप्तान संभवतः पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे ताकि दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाया जा सके और लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाए। रिपोर्ट्स की मानें तो कप्तान सूर्यकुमार यादव आज बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है।
भारत संभावित प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा/सजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
नीदरलैंड संभावित प्लेइंग XI
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, ज़ैक लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन












Click it and Unblock the Notifications