Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में वानखेड़े स्टेडियम में दो बड़ी टीमें भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड दोनों ही टीमें सुपर-8 के उतार-चढ़ाव भरे सफर को पार कर यहां पहुंची हैं। वानखेड़े की पिच और मुंबई का मौसम इस नॉकआउट मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं। इस मैच की शुरुआत शाम को 7 बजे किया जाएगा, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम को साढ़े छह बजे होगा।
इंग्लैंड पहले खेल चुकी है यहां मैच (Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga)
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां की लाल मिट्टी और छोटा मैदान हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद देता है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में पहले भी इसी पिच पर खेल चुकी है, जहां वेस्टइंडीज ने 196 रनों का सफल बचाव किया था। अनुभवी ऑलराउंडर सैम करन का मानना है कि यहां की परिस्थितियां उनके लिए अंजान नहीं होंगी।

संजू सैमसन पर फिर होगी फैंस की नजर
हालांकि, भारत इस मैदान पर अपनी ताकत से वाकिफ है और उम्मीद है कि टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में शायद ही कोई बदलाव करे। भारत ने सुपर-8 में अपनी रणनीति बदलते हुए संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में शामिल किया, ताकि टॉप-3 में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की निर्भरता कम की जा सके। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर सैमसन ने खुद को साबित किया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनके सामने जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट-पिच गेंदों की चुनौती होगी।
अभिषेक शर्मा का फॉर्म में आना जरूरी
वहीं, अभिषेक शर्मा को पावरप्ले में विल जैक्स की ऑफ-स्पिन और लियाम डॉसन की फिरकी से सावधान रहना होगा। मध्य ओवरों में आदिल राशिद की चतुराई भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेगी। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है, जो क्रिकेट के लिए एक अच्छी बात है। हालांकि, खिलाड़ियों को मुंबई की गर्मी और उमस से जूझना होगा। तापमान 27°C से 37°C के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन 60 प्रतिशत से अधिक की ह्यूमिडिटी खिलाड़ियों की फिटनेस का असली टेस्ट लेगी।












Click it and Unblock the Notifications