Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया

Pakistan vs Australia, 10th Warm-up Match: आईसीसी विश्व कप 2023 के आखिरी अभ्यास मैच में पाकिस्तान आज, तीन अक्टूबर को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया का पिछला अभ्यास मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि पाकिस्तान अपना पिछला मैच न्यूजीलैंड से हार गया था। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पैट कमिंस की टीम ने अपने पहले अभ्यास मुकाबले में नीदरलैंड का सामना किया। बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 166/7 का स्कोर बनाया। जवाब में मिचेल स्टार्क ने हैट्रिक लेते हुए नीदरलैंड के बल्लेबाजों को जल्दी झटका दिया। जब बारिश के कारण मैच रुका तब यूरोपीय टीम 14.2 ओवर में 84/6 पर संघर्ष कर रही थी, और आखिर मेंअंपायरों ने मैच रद्द कर दिया और यह बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।

pakistan team

दूसरी ओर पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच हार गया। बाबर एंड कंपनी ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 345/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में ब्लैक कैप्स ने जोरदार प्रदर्शन किया और केवल 43.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड से हार से पहले एशिया कप 2023 के निराशाजनक अभियान के बाद द मेन इन ग्रीन विश्व कप में जीत के साथ जाना पसंद करेगा।

मोहम्मद रिज़वान ने शानदार शतक बनाया, जबकि सऊद शकील ने एक शानदार अर्धशतक से प्रभावित किया। इसके अलावा कप्तान बाबर ने भी 84 गेंदों में 80 रनों की मजूबत पारी खेली।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच इसी मैदान पर हुआ था और जमकर रनों की बरसात हुई थी। बल्लेबाजों को रोकने के लिए गेंदबाजों को अपने कौशल का अच्छा इस्तेमाल करना होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुन सकता है और विपक्षी टीम को दबाव में लाने के लिए बड़ा स्कोर दर्ज कर सकता है।

पाकिस्तान टीम फुल स्क्वाड
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, फखर जमान, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी , हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नेपाल

ऑस्ट्रेलिया टीम फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट , ट्रैविस हेड, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+