Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नेपाल

Asian Games 2023, India vs Nepal: एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन चीन के हांगझोऊ में भारतीय क्रिकेट टीम और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यशस्वी जायसवाल के शतक और रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नेपाल के खिलाफ 202 रन का स्कोर किया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाली टीम 179 रन पर सिमट गई।

दरअसल, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने मंगलवार को एशियन गेम्स 2023 के क्वार्टर फाइनल में नेपाल को 23 रन से हरा दिया। यशस्वी जयसवाल के 48 गेंदों में शतक और अंत में रिंकू सिंह की तूफानी पारी ने भारत को 20 ओवर की समाप्ति पर 202 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

india vs nepal

जयसवाल इस पारी के साथ 21 साल नौ महीने और 13 दिन की उम्र में टी20ई शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 23 साल और 146 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। इसके अलावा जायसवाल एशियाई खेलों के इतिहास में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

नेपाल को 179 के स्कोर पर रोकने में भारतीय गेंदबाजी विभाग ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान रवि बिश्नोई और आवेश ने तीन-तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ ही भारत टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह।

नेपाल की प्लेइंग इलेवन
कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+