Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश

NZ vs BAN, ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 11वां मैच आज, 13 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक भिड़ंत चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में होगी। फिलहाल, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच दो बजे से शुरू होगा।

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 41 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ 10 मैच जीते हैं, और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया। इस आंकड़े के अनुसार, न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में हैं।

new zealand vs bangladesh

एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच चेपॉक में आयोजित होने वाला यह दूसरा वनडे विश्व कप मैच होगा। इस मैदान पर जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान का पहला मैच खेला तो दोनों टीमों के बल्लेबाज लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। यह पिच स्पिन के लिए काफी मददगार है। यही कारण है कि यहां बल्लेबजों को स्पिनर्स से सावधान रहना होता है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में भारतीय स्पिनर्स ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बना दिया था।

चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम
वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, 13 अक्टूबर को चेन्नई के आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन गर्म रहने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय विश्व कप मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

न्यूजीलैंड फुल स्क्वाड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग।

बांग्लादेश फुल स्क्वाड: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+