Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आयरलैंड vs जिम्बाब्वे
Zimbabwe vs Ireland, 2nd ODI: पहला वनडे बारिश के कारण रद्द होने के बाद अब सभी की निगाहें जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच हरारे में होने वाले वनडे सीरीज के दूसरे मैच पर होंगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें लय हासिल करने के लिए उत्सुक हैं, जिम्बाब्वे अपनी टी20ई हार को भुलाने की कोशिश करेगा, जबकि आयरलैंड वनडे में अपनी जीत की लय को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखेगा। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
Harare Sports Club Pitch Report: हरारे स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट
प्रसिद्ध हरारे स्पोर्ट्स क्लब में लाल मिट्टी की पिच अक्सर शुरू में गेंदबाजों के लिए सपोर्टिव होती है, लेकिन बल्लेबाजों के क्रीज पर जमने के बाद यह विशेष रूप से उनके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होती। हालांकि, पिच पर संभावित उछाल के कारण बल्लेबाजों को सतर्क रहना चाहिए। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पारी के शुरुआती ओवरों में बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक लड़ाई देखने को मिलती है और फिर पलड़ा बल्लेबाजों के पक्ष में झुक जाता है।

Zimbabwe vs Ireland: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड फुल स्क्वाड
जिम्बाब्वे टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी, तिनशे कामुनहुकामवे, इनोसेंट कैया, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मैंडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, फ़राज़ अकरम , ताकुद्ज़वानाशे कैतानो, मिल्टन शुम्बा।
ये भी पढ़ें- 'गर्व है कि मुस्लिम हूं...', खेल भावना की बात करने वाले शमी ने क्यों की मजहब की बात?
आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, नील रॉक, बैरी मैक्कार्थी, थियो वैन वोर्कोम।












Click it and Unblock the Notifications