Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- जिम्बाब्वे vs आयरलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: जिम्बाब्वे के खिलाफ आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। क्रिकेट का मंच एक रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार है। बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों की कोशिश सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर अपनी बढ़त बनाने की होगी।
टी-20 सीरीज में मिली थी हार: जिम्बाब्वे को आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम अब वनडे सीरीज में आयरलैंड से बदला लेना चाहेगी। टी-20 में अपनी सफलता से उत्साहित आयरलैंड की टीम का लक्ष्य वनडे सीरीज में आगे बढ़ते हुए अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की होगी। आयरिश टीम ने टी-20 फ़ॉर्मेट में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है।

कहां देख सकते हैं लाइव: भारत में कोई भी टीवी चैनल जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड के पहले वनडे मैच का प्रसारण नहीं कर रहा है। हालाँकि, क्रिकेट फैंस इसे फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। फैनकोड ने जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड पहला वनडे देखने के लिए कई तरह के ऑफर भी दे रही है।
आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (डब्ल्यू), जॉर्ज डॉकरेल, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल।
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): जॉयलॉर्ड गम्बी, तिनशे कामुनहुकामवे, इनोसेंट कैया, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मैडेंडे (डब्ल्यू), ल्यूक जोंगवे, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तनाका चिवांगा।
जिम्बाब्वे की वनडे टीम: सिकंदर रज़ा (कप्तान), फ़राज़ अकरम, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, जॉयलॉर्ड गुंबी, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट कैया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, तिनशे कामुनहुकामवे, क्लाइव मदांडे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्रैंडन मावुता, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी। रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।
आयरलैंड की वनडे टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), हैरी टेक्टर, एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), नील रॉक, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैम्फर, क्रेग यंग, थियो वैन वोर्कोम, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, ग्राहम ह्यूम।












Click it and Unblock the Notifications