Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान

South Africa vs Afghanistan Toss: दक्षिण अफ्रीका आज, 10 नवंबर को ऐसे मैच में अफगानिस्तान से भिड़ने जा रहा है, जहां मिलने वाली हार-जीत से उसपर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्रोटियाज ने अपने पिछले 8 मैचों में से 6 जीते हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अफगानिस्तान को अब न्यूजीलैंड टीम से आगे निकलने के लिए अफ्रीकी दिग्गजों को 438 रनों से हराना होगा।

अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका खिलाफ जीता टॉस
अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में तबरेज शम्सी और मार्को जानसन की जगह एंडिले फेहलुकवायो और गेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया गया है, जबकि अफगानिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

South Africa vs Afghanistan

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

टॉस के बाद टेम्बा बावुमा ने कहा कि, 'हमारे पास आज लक्ष्य का पीछा करने का एक और मौका है और हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। एक मजबूत भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद से हम पर दबाव डाला। तबरेज शम्सी और मार्को जानसन को आज आराम दिया गया है और एंडिले फेहलुकवायो और गेराल्ड कोएत्ज़ी टीम में आए हैं। उन्होंने कहा कि, 'शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है और शाम को थोड़ी ओस भी पड़ सकती है।'

टॉस जीतने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि, 'हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। ऐसा लग रहा है कि दूसरी पारी में सतह स्पिन होगी इसलिए हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह हमारे लिए विश्व कप का एक अहम मुकाबला है।

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका फुल स्क्वाड
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नवीन उल हक, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी और अब्दुल रहमान।

ये भी पढ़ें- SA vs AFG: साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें अहमदाबाद की पिच और वेदर रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, रीज़ा हेंड्रिक्स, कैगिसो रबाडा , एंडिले फेहलुकवायो, लिजाद विलियम्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+