Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका, दूसरा वनडे

Aaj Ke Match Ka Toss, IND vs SL: भारत और श्रीलंका की टीम आज, 4 अगस्त को होने वाले दूसरे वनडे के लिए तैयार हैं। मैच दोपहर 2:30 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहला वनडे मैच ड्रॉ होने के बाद सीरीज में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

Sri Lanka vs India

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

टॉस के बाद क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा
टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, यह ठीक है (फिर से लक्ष्य पीछा करने पर), हम जानते हैं कि जब हम पीछा करते हैं तो क्या उम्मीद करनी है। ऐसा होना ही चाहिए। आप हमेशा एक ही मानसिकता और एक ही तरीके से नहीं खेल सकते। आपको परिस्थितियों के अनुकूल होना होगा और फिर खुलकर खेलना होगा। यही सबसे महत्वपूर्ण बात है (स्वतंत्रता के साथ खेलना) जो हम एक टीम के रूप में करना चाहते हैं।

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे मैच में क्या हुआ?
पहले वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। डुनिथ वेल्लालेज और पथुम निसांका ने क्रमशः 67 और 56 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जवाब में भारत ने भी सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा 58 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। श्रीलंका की ओर से चरिथ असलांका और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट लिए।

ये भी पढ़िए- IND vs SL, 2nd ODI: भारत-श्रीलंका का दूसरा मैच हो सकता है रद्द? कोलंबो से आया हैरान करने वाला अपडेट

श्रीलंका फुल स्क्वाड: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिंडु मेंडिस, निशान मदुष्का, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा।

भारत फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग, हर्षित राणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+